फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ventilators of PM Cares Fund are gathering dust

Jhansi News: पीएम केयर्स फंड के वेंटिलेटर फांक रहे धूल

Sat, 20 Jul 2024 06:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Ventilators of PM Cares Fund are gathering dust
कोरोनाकाल में गंभीर रोगियों की जान बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज को मिले थे 94 वेंटिलेटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कोरोना महामारी में गंभीर रोगियों की जान बचाने के लिए पीएम केयर्स फंड से रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को 94 वेंटिलेटर मिले थे। इनमें से अधिकांश वेंटिलेटर तालों में बंद होने के कारण धूल फांक रहे हैं। कई वेंटिलेटर खराब हो गए हैं, जिन्हें अलग-अलग जगह तालों में बंद करके रखा गया है।
कोरोना महामारी के दौरान इसकी चपेट में आने वाले रोगियों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। इससे न सिर्फ सरकारी बल्कि निजी अस्पताल तक में जगह नहीं बची थी। गंभीर रोगियों को बचाने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड से मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर भेजे। इसके तहत रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 94 वेंटिलेटर मिले थे। अब हालत यह है कि मेडिकल कॉलेज में पीएम केयर्स फंड से आए अधिकांश वेंटिलेटर बंद कमरों में धूल फांक रहे हैं। इनमें से अधिकतर खराब भी हो चुके हैं। खास बात यह है कि ये वेंटिलेटर अलग-अलग जगह पर छुपाकर रखे गए हैं ताकि लोगों की नजर न पड़े। कोरोना काल में पांच मंजिला सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक को कोविड अस्पताल बनाया गया था। इसलिए इसके वार्डों में करीब 55-60 वेंटिलेटर हैं। कुछ वार्डों में वेंटिलेटर लगे हैं मगर ताला जड़ा हुआ है।
विज्ञापन



रखे-रखे खराब हुए, कराएंगे अनुरक्षण कार्य : प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के पास 203 वेंटिलेटर हैं। इनमें पीएम केयर्स फंड में 94 वेंटिलेटर शामिल हैं। हकीकत यह है कि मेडिकल कॉलेज की अधिकतम क्षमता 85 वेंटिलेटरों को हैंडिल करने की हैं। इसलिए पीएम केयर्स फंड में आए वेंटिलेटर रखे हुए हैं। खराब हुए वेंटिलेटरों का अनुरक्षण कराने के लिए कंपनी को पत्र लिखा गया है। इसका खर्च मेडिकल कॉलेज वहन करेगा। प्राचार्य ने कहा कि यदि मेडिकल कॉलेज ललितपुर या कोई सरकारी संस्था वेंटिलेटर की मांग करती है तो इसे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed