फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vande Bharat was running, the railway track was swinging in the air

Jhansi News: दौड़ रही थी वंदे भारत, हवा में झूल रहा था रेल ट्रैक

Fri, 13 Sep 2024 03:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat was running, the railway track was swinging in the air
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। लगातार हो रही बारिश रेल संचालन पर भी आफत बनकर बरस रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली की ओर दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस जब ग्वालियर की ओर बढ़ रही थी तो कोटरा-डबरा के बीच रेल ट्रैक की मिट्टी और गिट्टी दोनों पानी में बह गई। गनीमत रही कि झांसी की ओर आ रहे रेलकर्मी ने हवा में झूलती पटरी देखते ही कंट्रोल रूम को सूचित कर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद तीसरी लाइन से ट्रेनों का संचालन किया गया।
बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय सुबह 8.43 बजे रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस एक मिनट की देरी से 8.44 बजे ग्वालियर के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन अभी सोनागिर के पास गुजर रही थी कि इसी बीच झांसी की ओर आ रही चंबल एक्सप्रेस में सवार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कर्मी वीरेंद्र ने 8.54 बजे देखा कि कोटरा-डबरा के बीच रेलवे ट्रैक की मिट्टी और गिट्टी पानी के बहाव से बह जाने के कारण हवा में झूल रही है। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए हालात से अवगत कराया। इसके बाद रेल अफसरों ने आनन-फानन में वंदे भारत एक्सप्रेस को रुकवा दिया। वहीं, उसके पीछे चल रही अन्य ट्रेनों को भी मंडल में रोका गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों और कर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया और अन्य ट्रेनों को तीसरी लाइन से 30 किलोमीटर की रफ्तार से रवाना करते रहे। इस पूरी घटना में वंदे भारत एक्सप्रेस ढाई घंटे रेलखंड पर रुकी रही और अपने निर्धारित समय सुबह 9.41 बजे के स्थान पर 2.47 घंटे की देरी से दोपहर 12.28 बजे ग्वालियर पहुंची। यहां गनीमत रही कि समय रहते रेलकर्मी ने घटना की सूचना रेल प्रशासन को दे दी।
विज्ञापन


रेलवे अलर्ट हर मिनट रखी जा रही ट्रैक पर नजर
बारिश के चलते हो रहे मिट्टी के कटाव को देखते हुए रेलवे अलर्ट मोड पर है। मंडल रेल प्रबंधक ने लोको पायलट से लेकर ट्रैक मेंटेनर और इंजीनियरिंग विभाग के सभी कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, कंट्रोल रूम काे भी वॉर रूम में बदला गया है। बिजली, सिग्नल, ओएचई, अंडरब्रिज, ओवर ब्रिज के लिए लगातार पेट्रोलिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोटरा-डबरा के बीच मिट्टी के कटाव से रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ था। हालांकि, इससे किसी प्रकार से हादसा या नुकसान नहीं हुआ है। हमने पूरे मंडल में संबंधित विभाग को अलर्ट मोड पर रखा है। लगातार ट्रैक निगरानी कराई जा रही है। - दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed