फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vaishali became sawan queen

वैशाली बनीं सावन क्वीन

Tue, 18 Aug 2015 12:59 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 18 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सावन तीज के उपलक्ष्य में सोमवार को विभिन्न जेसीज संगठनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान महिलाओं ने हरे परिधानों में सावन से जुडे़ विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



स्थानीय होटल में जेसीआई झांसी ग्रेटर जेसीज के कार्यक्रम में सावन क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम व दूसरे राउंड में परिधान व टैलेंट शो हुआ, जिसके पश्चात वैशाली पुंशी को सावन क्वीन चुना गया। इस दौरान तीज से संबंधित हाउजी खेली गई तथा स्पॉट गेम्स भी हुए। इस मौके पर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सभी जेसीरिट को एक-एक गमले भी दिए गए। वहीं मुख्य ब्यूटीशियन आरती मूलचंदानी व वर्षा बजाज को अध्याय की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर पर विंग अध्यक्षा गीता झा, संयोजिका राधिका बजाज सीमा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, रेखा राय, डॉ. माला, अंजू, शिवानी, अर्चना, सुनीत, अनीता, मंजू, सुरभि, हिना आदि मौजूद रहीं। अंत में आभार विंग सचिव मधु अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन



इधर श्री अग्रवाल महिला जागृति मंच सदर बाजार द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं ने सावन व झूले के गीत गाए। इस अवसर पर अध्यक्ष अलका अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, ममता जैन, बबीता गर्ग, वेणु, करुणा, रजनी, माधवी, सुधा, गीता, सुनीता, ममता, सरिता, डॉ. विनीता, सविता, अनामिका, तारा आदि मौजूद रहीं। अंत में आभार गीतिका अग्रवाल ने जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कुशवाहा समाज की महिला मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ, जिसमें अतिथि महिला थानाध्यक्ष डॉ. रंजना गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षा दीप्ति कुशवाहा, दीपमाला कुशवाहा, चंपा देवी, सीमा कुशवाहा, शांति कुशवाहा, मनीषा, चित्रलेखा कुशवाहा, रजनी, माधुरी कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed