फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vaccine will take place on Saturday only

शनिवार को सिर्फ कोविड की दूसरी डोज वालों को लगेगा टीका

Thu, 12 Aug 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vaccine will take place on Saturday only
झांसी। कोरोना की दूसरी डोज़ अब सिर्फ शनिवार को ही लगा करेगी। इसके लिए उनको प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। यह दिन सिर्फ दूसरी डोज़ वालों के लिए निर्धारित कर दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रवि शंकर के मुताबिक अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक शनिवार को सिफ़ॱर कोविड की दूसरी डोज़ लगेगी। बच्चों को किया जाने वाला नियमित टीकाकरण भी शनिवार को किया जाएगा। हफ्ते में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को बच्चों का नियमित टीकाकरण होगा। डीआईओ के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए दो डोज जरूरी है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को दूसरी खुराक लगाए जाने की कोशिश की जा रही है। सुबह 9 से 11 बजे तक उन लोगों को दूसरी डोज़ लगेगी जो स्लाट बुक करवा कर आएंगे। इसी तरह 11 बजे के बाद वैक्सीनेशन केंद्र पर सीधे आने वालों को दूसरी खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह लोगों को वैक्सीन लगेगी। इन दिनों में भी दूसरी डोज़ वाले अपना टीकाकरण करवा सकते हैं लेकिन, शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज़ वालों का ही टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed