फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vaccine gift to four and a half lakh people of Jhansi on New Year

नए साल पर झांसी के साढ़े चार लाख लोगों को टीके की सौगात

Sun, 26 Dec 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vaccine gift to four and a half lakh people of Jhansi on New Year
झांसी। नए साल में बुजुर्गों को बूस्टर डोज और किशोरों को टीके की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही शनिवार की रात इसकी घोषणा की तो खुशी की लहर दौड़ गई। पीएम के इस फैसले से झांसी के साढ़े चार लाख लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आहट और ओमिक्रॉन के खौफ की बीच वैक्सीनेशन को लेकर किए गए प्रधानमंत्री के नए एलान से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब तक बड़ों को तो कोरोना का टीका लग गया है लेकिन लोगों को बच्चों की चिंता सता रही थी। शनिवार को पीएम ने तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का ऐलान कर दिया है। झांसी में लगभग दो लाख किशोरों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, झांसी में 60 साल से अधिक उम्र के दो लाख से ज्यादा बुजुर्गों और फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या लगभग 50 हजार है। चूंकि, फ्रंट लाइन और स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा 45 से अधिक उम्र के लोगों को भी शुरूआती दौर में वैक्सीन लग गई थी। ऐसे में कइयों को दोनों डोज लगे हुए छह महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। विशेषज्ञों के मुताबिक इतने समय बाद कोरोना से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। बूस्टर डोज लग जाने के बाद फिर से ये कोरोना से लड़ाई के लिए मजबूत हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed