{"_id":"5f88a29a8ebc3e9bb744c14a","slug":"upsc-top-ten-abhiraj-and-shaurabh-jhansi-news-jhs178757674","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसईई में चमके झांसी के अभिराज और सौरभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसईई में चमके झांसी के अभिराज और सौरभ
विज्ञापन
यूपीएसईई में छठवीं रैंक पाने वाले अभिराज खरे को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) के परिणाम में झांसी के अभिराज और सौरभ चमके हैं। अभिराज ने टॉप टेन में जगह बनाते हुए छठवीं रैंक हासिल की है, वहीं सौरभ झा ने 16वीं।
यूपीएसईई की परीक्षा छठवीं रैंक पाने वाले अभिराज शुरू से ही पढ़ाई में तेज रहे हैं। उनके 12वीं में 95.4 और 10वीं में 94.8 फीसदी अंक आए थे। शुरू से ही वह इंजीनियर बनना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने जेईई एडवांस्ड और बिट्स पिलानी की भी परीक्षा दी। इनमें भी वह अच्छा स्थान बनाने में कामयाब हो गए। उन्होंने बताया कि वह कंप्यूटर साइंस से बीटेक करेंगे। पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद का स्टार्ट अप भी शुरू करने की योजना है। अभिराज के पिता विजय कुमार खरे रेलवे में डीसीटीआई और मां प्रियंका खरे गृहणी हैं।
इसके अलावा सौरभ झांसी की प्रदेश में 16वीं और ओबीसी श्रेणी में तीसरी रैंक आई है। सौरभ ने हाल ही में घोषित हुए जेईई एडवांस्ड परीक्षा में भी ऑल इंडिया 1696 और ओबीसी श्रेणी में 227वीं रैंक प्राप्त की है। वह मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उनके पिता गनेशीलाल ट्रक ड्राइवर और मां सुखदेवी गृहणी हैं। नवोदय विद्यालय से पढ़ाई करने वाले सौरभ ने 12वीं की परीक्षा 92.6 प्रतिशत अंक से 2019 में पास की थी।
विज्ञापन
पिता ने ट्रक चला पढ़ाया, बेटे ने सपना पूरा करने की ठानी
झांसी। यूपीएसईई में प्रदेश में 16वीं रैंक हासिल करने वाले पालर सौरभ झा ने बढ़ी मुश्किलों के दौर में पढ़कर खुद को निखारा है। सौरभ ने बताया कि उसके पिता ने ट्रक चलाकर पढ़ाई। अब वह अच्छी नौकरी पाकर अपने परिवार के सपने पूरे करेगा।
सौरभ ने बताया कि उसने सीमित संसाधनों में पढ़ाई पूरी की है। 12वीं पास करने के बाद उसके मन में नौकरी करने का विचार आया। मगर पिता ने पढ़कर अच्छी नौकरी पाने की बात कही। इसी के बाद उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का मन बनाया। कानपुर जाकर किसी तरह आईआईटी की कोचिंग की। परीक्षा से पहले उसे उम्मीद नहीं थी कि इतनी अच्छी रैंक आएगी लेकिन जैसे ही रिजल्ट देखा तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। बेटे की इतनी अच्छी रैंक आने की जानकारी होने पर परिजनों के भी खुशी के आंसू छलक पड़े। सौरभ ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अच्छी नौकरी पाकर अपने परिवार के सपने पूरे करना चाहता है। अब तक परिवार ने अभाव में जीवन गुजारा है। वह भविष्य में यह तस्वीर बदलकर उन्हें सुविधायुक्त जीवन देना चाहता है।

यूपीएसईई में 16वीं रैंक पाने वाले सौरभ झा अपने माता-पिता के साथ खुशी मनाते हुए। - फोटो : REPORTERS