फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uproar to bring proposal of Housetax Hof in the House, officers raised their hands

Jhansi News: सदन में हाउसटैक्स हॉफ का प्रस्ताव लाने को लेकर ऊहापोह, अफसरों ने खड़े किए हाथ

Wed, 21 Jun 2023 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Uproar to bring proposal of Housetax Hof in the House, officers raised their hands
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बहुचर्चित हाउस टैक्स हॉफ करने का वायदा महापौर बिहारीलाल आर्य के गले की हड्डी बन गया है। इस मुद्दे को लेकर महापौर ने कुछ दिनों पहले निगम अफसरों से परामर्श किया लेकिन, अफसर नियमों को हवाला देकर पीछे हट गए। उन्होंने हाउसटैक्स को राजस्व से जुड़ा बताकर इसे सदन के अधिकार क्षेत्र से भी बाहर बता दिया। शुक्रवार को नगर निगम सदन की पहली बैठक होनी है लेकिन, इसमें भी हाउसटैक्स हाॅफ करने के प्रस्ताव के पेश करने को लेकर ऊहापोह फंसा हुआ है।

महापौर पद का चुनाव जीतने की खातिर बिहारी लाल आर्य महानगरवासियों से हाउसटैक्स हॉफ कर देने का वायदा कर बैठे थे। अब उनको वोट देने वाले बिहारी लाल को उनका यह वादा याद दिला रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद स्वागत समारोहों के दौरान भी बिहारी लाल से मतदाताओं ने सबसे पहले इसी वादे को पूरा करने की मांग की। बिहारी ने भी अपना यह वादा पूरा करने का भरोसा दिलाया लेकिन, नगर निगम की बागडोर संभालने के बाद बिहारी को इस वादे को पूरा करने के रास्ते में आने वाली तकनीकी समस्याओं के बारे में पता चला। निगम सूत्रों की मानें तब कार्यकारिणी बैठक से कुछ दिन पहले महापौर ने नगर निगम अफसरों से अपने इस वादे को पूरा करने को लेकर विचार-विमर्श किया था। इसमें निगम अफसरों ने ऐसा कर पाने से साफ हाथ खड़े कर दिए। निगम अफसरों ने महापौर को बता दिया कि राजस्व से जुड़ा मामला होने की वजह से निगम सदन के लिए भी यह करना आसान नहीं होगा। सदन हाउसटैक्स हॉफ करने का अधिकार नहीं रखता। इसकी इजाजत सरकार से ही लेनी होगी। सूत्रों का कहना है कि इसी वजह से कार्यकारिणी बैठक में हाउसटैक्स हॉफ संबंधी प्रस्ताव पेश नहीं किया गया। वहीं, महापौर इस वादे से बाहर निकलने की राह तलाशने में जुटे हैं। उन्होंने कई दफे परामर्श भी किया है।
विज्ञापन


आंकड़ोें में हाउसटैक्स

कुल मौजूदा भवन स्वामी- 1.80 लाख
हाउसटैक्स की मांग- 24 करोड़
हाउसटैक्स हॉफ होने पर- 12 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed