फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP's first crusher zone to be built in Bundelkhand

बुंदेलखंड में बनेगा यूपी का पहला क्रशर जोन

Wed, 04 May 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
UP's first crusher zone to be built in Bundelkhand
झांसी। बुंदेलखंड में यूपी का पहला क्रशर जोन बनाया जाएगा। नई महायोजना-2031 में झांसी में दो एवं ललितपुर में एक स्थान क्रशर जोन के लिए चिन्हित हुआ है। इनके मंजूर होने के बाद इन इलाकों में कोई भी आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों को अनुमति नहीं होगी। यहां सिर्फ क्रशर कार्य ही मंजूर हो सकेंगे।
विज्ञापन

अभी यूपी के किसी भी मास्टर प्लान में क्रशर जोन चिंह्ति नहीं है जबकि पूरे बुंदेलखंड समेत दो दर्जन से अधिक जनपदों में यह कार्य होते हैं। बुंदेलखंड में झांसी, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर एवं चित्रकूट में बड़े पैमाने पर क्रशर का काम होता है। सरकार को इससे मोटी आय होती है लेकिन, कई बार क्रशर के आसपास रिहायशी कॉलोनियां बस जाने से इनको बंद करने तक की नौबत आ जाती है। इससे सरकार को भी रायल्टी का नुकसान उठाना पड़ता है। इसके चलते सरकार अब पहले से चल रहे क्रशर इलाकों के आसपास रिहायश एवं व्यावसायिक इस्तेमाल को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की तैयारी में है। इसका प्रावधान मास्टर प्लान के साथ ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी में पहली दफा झांसी और ललितपुर के तीन इलाकों को क्रशर जोन के तौर पर चिंह्ति किया गया है। इनमें झांसी में खैलार एवं गोरामछिया इलाके में करीब 300 हेक्टेयर भूमि जबकि ललितपुर में जेल रोड पर करीब 200 हेक्टेयर भूमि को क्रशर जोन चिंह्ति किया गया है। इसका प्रस्ताव मास्टर प्लान-2031 में किया गया है। सहयुक्त नियोजक एनके पुष्णकर्णा का कहना है कि यह यूपी का पहला क्रशर जोन होगा। मास्टर प्लान के मंजूर होने पर इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed