फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   up roadways

रोडवेज बसों से होगा बालिका शिक्षा की योजनाओं का प्रचार

Thu, 27 Feb 2020 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
up roadways
up roadways
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग की बालिका शिक्षा से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार अब रोडवेज की बसों के माध्यम से भी होगा। चार मार्च को मीना कैंपेन का शुभारंभ होगा। प्रत्येक जनपद की तरह झांसी में भी मीना कैंपेन के तहत 20 बसें आएंगी। इनमें योजनाओं का पूरा विवरण होगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित उच्च प्राइमरी बालिका विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भारत सरकार, राज्य सरकार, यूनीसेफ सहित कई संस्थाओं द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जाती हैं। छात्राओं को प्राप्त सुविधाओं पर करोड़ों रुपये हर साल खर्च होते हैं। लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में कई सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सहीं ढंग से नहीं हो पाता है। ऐसे में शासन ने बालिका शिक्षा से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से करने का निर्णय किया है। इसके तहत एलईडी वैन भ्रमण करेगी और नुक्कड़ नाटक भी खेला जाएगा। वहीं, रोडवेज की बसों में विज्ञापन बोर्ड लगाए जाएंगे, उसमें योजनाओं का विस्तार से उल्लेख होगा। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट ने बताया कि शिक्षा विभाग की योजनाओं का रोडवेज की बसों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed