फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Police will get 139 new constables

Jhansi News: यूपी पुलिस को मिलेंगे 139 नए आरक्षी

Sat, 06 Apr 2024 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
UP Police will get 139 new constables
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। 33 वीं वाहिनी पीएसी में रिक्रूट का प्रशिक्षण पूरा हो गया। शनिवार को नए आरक्षियों की पॉसिंग आउट परेड होगी। अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय मान प्रमाण ग्रहण करने को यहां मौजूद रहेंगे। इसके बाद 139 आरक्षी यूपी पुलिस में शामिल कर लिए जाएंगे। शुक्रवार को प्रशिक्षण परिणाम भी जारी कर दिए गए। शिल्पी पाल सर्वोत्तम प्रशिक्षु़ रहीं। शस्त्र प्रशिक्षण में नेहा चौहान एवं भीड़ नियंत्रण में नेहा दुबे को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।

वर्ष 2023-24 बैच के रिक्रूटों का पिछले वर्ष राजगढ़ स्थित 33वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण आरंभ हुआ था। इन रिक्रूटों को पुलिस सेवा से संबंधित विभिन्न क्रिया कलापों का प्रशिक्षण दिया गया। शिल्पी पाल को सर्वोत्तम प्रशिक्षु़ चुना गया। शारीरिक प्रशिक्षण एवं आईटी में आयुष राणा, जंगल प्रशिक्षण में साक्षी यादव, भीड़ नियंत्रण, यातायात नियंत्रण, आतंकवाद डकैती निरोधक प्रशिक्षण में नेहा चौहान एवं शस्त्र प्रशिक्षण में नेहा दुबे अव्वल रहीं। इसी तरह प्रथम समूह में राजेंद्र सिंह, द्वितीय समूह में सदांनद, तृतीय समूह में गुलफान, चतुर्थ समूह में अरुण कुमार अव्वल आए। इसी तरह जशोदा ने पंचम समूह, आरती उपाध्याय ने षष्ठ समूह, सप्तम समूह में विजय पाल, अष्टम समूह में सतीश सिंह सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट रहे। पॉसिंग आउट परेड की अगुवाई आयुष राना, गुल्फान एवं शिल्पी पाल करेंगी। इस दौरान जनपद के सभी वरिष्ठ पुलिस अफसर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed