फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP , MP of the six patients with dengue

यूपी, एमपी के छह मरीजों को डेंगू

Wed, 23 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो झांसी
ब्यूरो झांसी Updated Wed, 23 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के छह और मरीज डेंगू का शिकार हो गए हैं। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सभी मरीजों का चिकित्सकों की विशेष निगरानी में इलाज चल रहा है। मरीजों में एक मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर भी शामिल है। 

विज्ञापन

झांसी समेत आसपास के जनपदों में डेंगू दिनोंदिन अपने पांव पसारता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से रोजाना तीन से चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। हालांकि अभी भी डेंगू का असर झांसी में न होकर सटे मध्यप्रदेश के जनपदों में अधिक है। रविवार को डेंगू की शिकायत पर करीब आधा दर्जन से अधिक मरीजों को रैपिड कार्ड से जांच के बाद भर्ती कर लिया गया था। इसके बाद मरीजों का सैंपल के जरिए एलाइजा टेस्ट भी किया गया। सोमवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराई गई लिस्ट में आधा दर्जन मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने की बात सामने आई है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव के मुताबिक डेंगू का शिकार होने वाले मरीजों में पुखरायां (यूपी) की लक्ष्मी, कटेरा (एमपी) की शांति, टीकमगढ़ (एमपी) की ममता कुशवाहा, दतिया (एमपी) के विष्णु प्रताप, कटीला (एमपी) की प्रहलाद तिवारी शामिल हैं। इसके अलावा पीजी हॉस्टल में रहने वाली जूनियर डॉक्टर भी डेंगू का शिकार हो गई है। सीएमओ का कहना है कि झांसी में अभी भयभीत होने वाली स्थिति नहीं है। 

विज्ञापन

कॉलेज परिसर में झाड़ियां बन रहीं मच्छरों की पनाहगाह

मेडिकल कॉलेज परिसर में काफी झाड़, झंकाड़ हैं। ऐसे में मच्छरों व कीड़ों को पनपने का मौका मिल जाता है। हॉस्टल में रहने वाले जूनियर डॉक्टरों के कमरों के आसपास भी झाड़ियां होने से वह डेंगू का शिकार हो रहे हैं। इस मामले में जब कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि परिसर में फॉगिंग कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed