फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP: lightning strikes killed one in lalitpur eight scorching

यूपीः ललितपुर में बिजली गिरने से एक की मौत, आठ झुलसे

Tue, 23 Jul 2019 01:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललीतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललीतपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
UP: lightning strikes killed one in lalitpur eight scorching
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

क्षेत्र के ग्राम टौरिया, बस्तगुंवा और कुआंतला में गाज गिरने से जान माल का नुकसान हुआ। टौरिया में इस प्राकृतिक आपदा से घर में बैठे एक युवक की मौत हो गई और उसका भाई गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि, परिवार के छह अन्य सदस्य भी झुलस गए। इसके अलावा ग्राम कुआंतला में गाज गिरने से महिला और ग्राम बस्तगुवां में बालिका झुलस गई। इन गांवों में पेड़ व पशु भी चपेट में आए। 

विज्ञापन


थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम टौरिया (थनवारा के पास) निवासी पुष्पेंद्र उर्फ राजा बाबू (23) पुत्र महेश नायक रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अटारी पर बैठा था। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ हल्की बरसात होने लगी और कुछ ही पल में तेज बिजली चमकी और पुष्पेंद्र के ऊपर गाज गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसके साथ कुछ ही दूरी पर कमरे में बैठे चाचा राजकुमार, चाची प्रीति एवं उनके बच्चे 11 वर्षीय अंशिका, पांच वर्षीय अंशू, एवं एक वर्षीय रागिनी भी गाज के झटके से झुलस गए। अटारी के नीचे मौजूद पुष्पेंद्र का भाई रोहित नायक (18) पुत्र महेश नायक को भी जोर का झटका लगा। इतना ही नहीं, मकान की एक दीवार भी चटक गई, जबकि गांव में पांच सौ मीटर दूर एक महुआ का पेड़ भी गाज गिरने से फट गया। 
विज्ञापन


गाज गिरने के बाद पुष्पेंद्र के परिवार में चीख पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक लोग माजरा समझते बुरी तरह से झुलसा पुष्पेंद्र अचेत हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों भाइयों पुष्पेंद्र व रोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। रोहित की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। परिवार के अन्य सदस्यों के मामूली प्रभावित होने पर गांव में ही निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। इसी परिवार में गाज गिरने से एक गाय की मौत भी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार ग्राम कुआतलां एवं बस्तगुवां में भी गाज गिरी। ग्राम कुआंतला निवासी रचना अपने घर में खाना बना रही थी कि अचानक घर के पास में खजूर के पेड़ पर गाज गिर गई, जिसके असर से रचना (28) पत्नी पवन कुमार झुलस गई। परिजनों ने उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया। इसी प्रकार ग्राम बस्तगुवां निवासी अंकिता (17) पुत्री लालाराम छत पर थी कि अचानक बिजली गिरने से तार टूट गया, जिससे बिजली के तार से छू जाने से करंट से झुलस गई। उसे जिला चिकित्सालय में ले जाकर इलाज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed