फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board: Practicals of Military Science, Trailering Graph stuck due to absence of examiner.

यूपी बोर्ड: परीक्षक के न आने से अटके सैन्य विज्ञान, ट्रेलरिंग ग्राफ के प्रैक्टिकल

Fri, 02 Feb 2024 03:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 02 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Practicals of Military Science, Trailering Graph stuck due to absence of examiner.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। कई विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं परीक्षकों के न आने से नहीं हो सकी हैं। पहले चरण के अंतिम दिन 23 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। लेकिन सैन्य विज्ञान और ट्रेलरिंग ग्राफ की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो सकी।
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा झांसी में प्रथम चरण में 25 जनवरी से एक फरवरी तक हुई। 123 परीक्षा केंद्रों पर 22044 परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जानी थी। प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षक बोर्ड द्वारा नामित किए गए थे। इसमें कुछ विषयों के परीक्षकों ने आने से मना कर दिया था। इस पर बोर्ड ने दूसरे परीक्षकों को नामित कर दिया। गृह विज्ञान, जीव विज्ञान जैसे विषय की परीक्षा लगभग पांच केंद्रों पर होना बाकी है।
विज्ञापन

सैन्य विज्ञान और ट्रेलरिंग ग्राफ के विषय के नामित परीक्षकों ने आने से मना कर दिया है। इसकी सूचना डीआईओएस कार्यालय ने बोर्ड को भेजी है। इन विषयों की परीक्षा की तिथि और परीक्षकों को नामित करने की कार्रवाई बोर्ड द्वारा की जाएगी। सैन्य विज्ञान में जिले में तीन विद्यालयों में एक-एक परीक्षार्थी है, जबकि ट्रेलरिंग ग्राफ के 13 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन

सैन्य विज्ञान और ट्रेलरिंग ग्राफ की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षक नामित करने के लिए बोर्ड को पत्र लिखा है। गृह विज्ञान और भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा कुछ केंद्रों पर होना बाकी है। वो एक दो दिन में हो जाएगी। इनके लिए परीक्षक नामित हो चुके हैं। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस

झुलसा रोग की चपेट में आलू की फसल।

झुलसा रोग की चपेट में आलू की फसल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed