फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board 10th and 12th results 2020 Jhansi district toppers Himanshu Singh and Aayushi Yadav

झांसी: हाईस्कूल में हिमांशु सिंह और इंटरमीडिएट में आयुषी यादव ने किया जिला टॉप

Sat, 27 Jun 2020 06:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 27 Jun 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
UP Board 10th and 12th results 2020 Jhansi district toppers Himanshu Singh and Aayushi Yadav
आयुषी यादव-हिमांशु सिंह - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड के रिजल्ट में भनीदेवी गोयल इंटर कॉलेज के हिमांशु सिंह और इंटरमीडिएट में एमआरडी राजपूत इंटर कॉलेज की आयुषी यादव ने जिला टॉप किया है। जिले में 10वीं की परीक्षा देने वाले 86.16 व इंटर में 83.65 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

विज्ञापन


हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाले हिमांशु के 92.50 और इंटर में टॉपर रहीं आयुषी के 87.20 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसके अलावा हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर मऊरानीपुर के सरस्वती विद्या मंदिर के गौरव गुप्ता, तीसरे पर सेंट मैरी इंटर कॉलेज के धीरेंद्र कुमार, चौथे पर भनी देवी इंटर कॉलेज के अभय कुमार और पांचवें पर आलोक इंटर कॉलेज पांडव के धीरेंद्र कुमार हैं।
विज्ञापन


वहीं इंटरमीडिएट में दूसरे नंबर पर गुरसरांय के एमबीएसएसबी कॉलेज के कार्तिक अग्रवाल, तीसरे पर ज्ञान स्थली के देवव्रत सिंह, चौथे पर संयुक्त रूप से एसबीएम इंटर कॉलेज चिरगांव के मनीष राजपूत व डीएमपी गर्ल्स इंटर कॉलेज मऊरानीपुर की अशी गुप्ता, पांचवें पर संयुक्त रूप से डीएमपी गर्ल्स इंटर कॉलेज मऊरानीपुर के रचित पाठक व एमआरडी राजूपत इंटर कॉलेज सिकंदरा की लवली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल में 3024632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 279656 अनुपस्थित रहे, जबकि 2744976 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं इंटरमीडिएट में 2586440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 200935 अनुपस्थित रहे जबकि 2385505 परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed