{"_id":"600e9b3335af5d71175269f5","slug":"up-bjp-president-swatantra-deo-singh-convoy-overturned-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले की गाड़ी पलटी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले की गाड़ी पलटी, एक घायल
Mon, 25 Jan 2021 03:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 Jan 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
झांसी में यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले में शामिल एक गाड़ी टहरौली के पास पलट गई। गाड़ी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह आज (सोमवार) झांसी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति करने वाले पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि ममता जी खुद भी जाप करती होंगी, मगर एक वोट बैंक को खुश करने के लिए जय श्रीराम के नारे पर एतराज करती हैं। ममता को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए।
विज्ञापन
किसान आंदोलन पर बोले कि उसकी कमान किसानों के हाथों में नहीं है। राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी रोटियां सेंक रही हैं। उन्होंने सपा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में न तो जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और न ही अपराधी एके-47 लेकर चल रहे हैं। आगे कहा कि, प्रदेश सरकार ने किसानों से लेकर आम आदमी तक के लिए योजनाएं बनाई हैं। ये बात उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
ममता बनर्जी से जुड़ा जय श्री राम का मामला
23 जनवरी को विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी जैसे ही बोलने के लिए पहुंचीं, नारेबाजी होने लगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जयश्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे ममता बनर्जी खफा हो गईं और विरोध में बोलने से इनकार कर दिया। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी नारेजाबी को गरिमा के खिलाफ बताया।
यह किसी पार्टी का प्रोग्राम नहीं....
हालांकि बनर्जी ने माइक से हटने से पहले कुछ बातें जरूर कहीं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है सरकारी कार्यक्रम की कोई गरिमा होनी चाहिए। यह सरकारी कार्यक्रम है, यह किसी पार्टी का प्रोग्राम नहीं है, यह ऑल पार्टी और पब्लिक का कार्यक्रम है। ममता ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी की आभारी हूं, कल्चरल मिनिस्ट्री की आभारी हूं कि आप लोगों ने कोलकाता में प्रोग्राम बनाया। लेकिन किसी को आमंत्रित करके, किसी को निमंत्रित करके उसका अपमान करना शोभा नहीं देता। मैं इस पर विरोध जताते हुए यहां नहीं बोलूंगी। जय हिंद, जय बांग्ला।