फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ummed roshni social sanshtha get sanno marriage

उम्मीद रोशनी की सामाजिक संस्था ने कराया शन्नो का निकाह

Tue, 11 Aug 2020 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ummed roshni social sanshtha get sanno marriage
झांसी। उम्मीद रोशनी की सामाजिक संस्था के सदस्यों ने नगरा निवासी शन्नों का निकाह कराया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने उपहार के रूप में घरेलू व रोजमर्रा के सामान को भेंट किया। शादी का आयोजन प्रेमनगर स्थित एक मैरिज हाल में किया गया।
विज्ञापन

नगरा निवासी चौरासी साल के इमाम बख्श का बेटा सालों पहले इस दुनिया से विदा हो गया था। परिवार में सिर्फ एक ही बेटी थी। इमाम वक्श को उसके निकाह की चिंता सता रही थी। आर्थिक परेशानी के चलते शन्नो की शादी नहीं हो पा रही थी। इस दौरान सामाजिक संस्था के सदस्यों को जानकारी होने पर संस्था द्वारा शन्नो का निकाह कराया गया। शादी के दौरान संस्था के सदस्यों ने भाइयों की भूमिका अदा की। वहीं, प्रेमनगर स्थित एक मैरिज हाल के संचालक ने शादी घर में नि:शुल्क शादी
विज्ञापन

का आयोजन कराया। संस्था द्वारा शन्नो को फ्रिज, अलमारी, आयरन, पंखा, सूट, बैग व आर्टिफिशयल ज्वैलरी के साथ ही छह हजार रुपये नकद उपहार के रूप में दिए। इस मौके पर कौशल श्रीवास्तव, विजय हयारण, संदीप कंचन, सुरेंद्र खाती, सोबरन, अनिल, पवन, राजेश, संजीव मेहता, चंद्रेश रजक, केके गुप्ता, सिल्की अग्रवाल, डॉ. ऋतु जैन, डॉ. मृदुला कपूर, नेहा सोनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed