{"_id":"63dca221b462f271e42749df","slug":"uma-bhartiya-second-day-protest-jhansi-news-jhs2381698173-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: उमा दूसरे दिन भी अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: उमा दूसरे दिन भी अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछा। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी उमाभारती अपनी ही सरकार के खिलाफ ओरछा के विवेकानंद तिराहे पर स्थित शराब की दुकान के पास अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठी रहीं। शराब की दुकान पर ताला पड़ा हुआ है, जबकि दुकान के सामने छह खूंटे गाड़कर गाये बांध दी गई हैं तथा उन्हें चारा पानी दिया जा रहा है। इस तरह उमा ने मधुशाला को गऊ शाला में तब्दील कर दिया है। रात मेें धरने पर बैठने के बाद उमा भारती दूसरे दिन सुबह से देर रात तक शराब की दुकान के सामने गायें बंधी हुईं थीं तथा बंद दुकान के बगल में समर्थकों के साथ धरने पर बैठी रहीं।
धरना स्थल पर उमा ने कहा कि शराब नीति से कमाकर जो सरकार चलती है वह ऐसी मां है जो बच्चों का खून पीकर जिंदा रहती है। शराब की दुकान के बाहर उमा भारती ने गायों को खूंटे से बांधकर शराब नहीं दूध पीयो, गो पालन करो का नारा दिया। उन्होंने कहा धार्मिक नगरी में राजस्व के चक्कर में रामराजा सरकार के दरवाजे पर ही शराब की दुकान खोल दी गई, जबकि दुकान का आवंटन एक गांव के नाम से किया गया है। इस दौरान उनके मध्यप्रदेश के अलावा उत्तरप्रदेश के समर्थक भी उनसे मिलने धरना स्थल पर पहुंचे। झांसी जिले के बबीना क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा भी अपने समर्थकों के साथ उमा भारती से मिलने ओरछा में धरना स्थल पर पहुंचे। कुछ देर रुकने व उमाभारती से मुलाकात करने के बाद वह झांसी के लिए रवाना हो गए। निवाड़ी जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। पूर्व मुख्यमंत्री की स्कॉट के अलावा अन्य पुलिस बल भी धरना स्थल पर मौजूद रहा।
सपा राम विरोधी , मौर्य की आलोचना से रामचरित मानस पर कोई फर्क नहीं पड़ता
रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा दिए गए बयान पर उमा भारती ने कहा कि इस बारे में आपको अखिलेश यादव से पूछना चाहिए। उन्होंने कहा सपा तो राम भक्तों पर गोली चलाने वाली राम विरोधी पार्टी है, उनसे आप क्या आशा करेंगे। उमा भारती ने कहा कि हमें आलोचनाओं के लिए तैयार रहना चाहिए और कोई आलोचना करता है तो इससे तुलसीदास जी के ग्रंथों पर कोई फ र्क नहीं पड़ता, श्रीराम की छवि पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि मैं यहां कोई दिखावा नहीं कर रही सिर्फ समाज को संदेश दिया है कि शराब नहीं दूध पियो। गो की सेवा समाज करे और शराब पर नियंत्रण सरकार करे। उमा भारती ने कहा कि यदि नई शराब नीति में यह दुकान नहीं हटी तो फि र सब चीजे मेरे हाथ में होंगी, फि र मेरे मन में जो आएगा मैं वह करूंगी। ओरछा में जो ठेका खुला है वह यहां से ढाई किलोमीटर दूर एक गांव के लिए आवंटित था। आबकारी अधिकारियों ने ज्यादा राजस्व की वसूली के लिए यहां जगह दे दी। यह दुकान मुख्य मार्ग से 50 मीटर की दूरी पर भी नहीं है। यहां सारे नियमों का उल्लंघन हुआ है। उमा भारती ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी के समर्थन में हूं, लेकिन सरकार में इतनी हिम्मत नहीं है तो सिर्फ इतना ही नियंत्रण कर लो। उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वीकार किया है कि हमारी वर्तमान शराब नीतियों में खामियां हैं और हम बाबा रामदेव से विचार- विमर्श कर नई शराब नीतियों में उन कमियों को दूर करेंगे। कांग्रेस या आप में शामिल होने के सवाल पर उमा भारती ने छी-छी करते हुए कहा कि कौन घटिया बुद्धि का आदमी है जो ऐसी बात कह रहा है। उधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इस सवाल पर चुप्पी साधकर सिर्फ मुस्कराकर रहे हैं।
विज्ञापन
10 से 15 फरवरी को मऊरानीपुर के केदारेश्वर मंदिर पर लगाएंगी गो अदालत
उमाभारती ने कहा कि झांसी जिले की मऊरानीपुर तहसील में स्थित रौनी गांव के केदारेश्वर मंदिर पर गो अदालत का आयोजन करेंगी। यहां लोगों को शराब छोड़ो, दूध पियो तथा गोपालन करो का नारा देकर जागरूक करेंगी।