फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ultimatum to complete Jal Jeevan Mission work by next month

Jhansi News: जल जीवन मिशन का काम अगले माह तक पूरा करने का अल्टीमेटम

Fri, 13 Oct 2023 11:36 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 13 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ultimatum to complete Jal Jeevan Mission work by next month
- 10 ग्राम समूह पेयजल योजना की मदद से 324 गांव में शुरू होगी जलापूर्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विकास भवन सभागार में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की जिलाधिकारी ने समीक्षा की। उन्होंने इसके कार्य नवंबर माह तक पूरा करने का निर्देश दिया। पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं एवं कार्याें के लंबित होने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी ने इमलौटा ग्राम समूह पेयजल योजना एवं बरथरी ग्राम समूह पेयजल योजना में अब तक किसी भी गांव में जलापूर्ति प्रारंभ न होने पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए जल्द काम पूरा करने को कहा। बचावली में 37 गांव के सापेक्ष 33, बुढ़पुरा के 59 के सापेक्ष 56, पुरवा के 32 के सापेक्ष 32, कुरैछा के 74 के सापेक्ष 73, बड़वार के 58 के 57 गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू हो चुकी। जिलाधिकारी ने पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क भी तत्काल ठीक कराने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, डीएफओ एमपी गौतम, अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता उमेश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed