{"_id":"5e6be91f8ebc3ea4e22679e0","slug":"two-young-boy-drown-in-canal-jhansi-news-jhs1623546175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में बहे दो युवक, नहीं चला पता, बिजौली क्षेत्र के रहने वाले हैं, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में बहे दो युवक, नहीं चला पता, बिजौली क्षेत्र के रहने वाले हैं, तलाश में जुटी पुलिस
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
two young boy drown in canal
Link Copied
झांसी। बिजौली क्षेत्र की नहर में नहाने गए दो युवक डूबकर लापता हो गए। घटना होली वाले दिन की बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी उनकी तलाश करती रही, लेकिन अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर के बिजौली क्षेत्र निवासी जिमीलाल, विशाल वर्मा व सोनू 10 मार्च होली वाले दिन लाल कुर्ती इलाके में क्रिकेट खेलने आए थे। खेलने के बाद तीनों बिजौली स्थित नहर पर नहाने चले गए। बताया गया है कि नहर के तेज बहाव में नहाते समय अचानक डूबने के कारण जिमी व विशाल बह गए। यह देखकर सोनू घबरा गया। उसने घर पहुंचकर परिजनाें को जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन घबराकर मौके पर पहुंचे। पुलिस भी तलाश में जुट गई, लेकिन युवकों का पता नहीं चल सका। बहाव अधिक होने के कारण गोताखोरों को भी खोजबीन में परेशानी हो रही है। डीएम के आदेश पर नहर का संचालन भी बंद कराने के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर खोजबीन चलती रही, लेेकिन पुलिस को निराशा ही हाथ लगी। शुक्रवार को परिजनोें ने डीएम व एसएसपी से मिलकर जल्द दोनों को बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।