फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two years after their love marriage, a married woman committed suicide due to domestic conflict.

Jhansi News: प्रेम विवाह के दो साल बाद गृह क्लेश में विवाहिता ने दी जान

Sat, 10 Jan 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two years after their love marriage, a married woman committed suicide due to domestic conflict.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेम विवाह करने के दो साल बाद रोजाना के गृह क्लेश से दुखी होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पहली पत्नी को छोड़कर पति ने उससे शादी की थी। मायका पक्ष पति पर हत्या का आरोप लगा रहा है।
मूल रूप से टहरौली के बंगरी गांव निवासी राजकुमार जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट काम करता है। परिजनों ने बताया कि करीब दस साल पहले राजकुमार की पहली शादी हुई थी। घर में पत्नी आरती समेत आठ साल का बेटा है। तीन साल पहले उसकी मुलाकात सकरार के खिसनी गांव निवासी रूबी (22) से हुई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। राजकुमार ने पहली पत्नी को छोड़ दिया और रूबी से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। इसका पता चलने पर राजकुमार के परिजनों ने संबंध तोड़ लिए जबकि रूबी के परिजनों ने सकरार थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस रूबी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

राजकुमार गुपचुप तरीके से रूबी के साथ कोतवाली के ढीमरयाना मोहल्ले में आकर रहने लगा। पुलिस के मुताबिक यहां आने के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच क्लेश होने लगा। राजकुमार शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार को शराब के नशे में वह घर लौटा। दंपती में किसी बात पर विवाद हो गया। नाराज होकर राजकुमार घर से निकल गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटखटाने के बाद भी न खुलने पर उसने पुलिस बुलाई। दरवाजा खुलने पर रूबी साड़ी के सहारे फंदे से लटकी दिखी। उस समय उसकी सांस चल रही थी। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर-शाम उसके मायके वाले भी आ पहुंचे। उनका कहना है कि राजकुमार अक्सर रूबी की पिटाई करता था। यह बात रूबी ने उनको बताई थी। कोतवाल विद्यासागर सिंह के मुताबिक अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed