{"_id":"5c589f80bdec222c5723330b","slug":"two-road-make-redy-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर भरें फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर भरें फर्राटा
Tue, 05 Feb 2019 01:54 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
jhansi mla and mahapaur
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर की डॉ. आंबेडकर चौराहा (कचहरी चौराहा) से परमानंद चौक व सदर बाजार चौराहा तक जाने वाली दो सड़कों का लोकार्पण महापौर रामतीर्थ सिंघल और विधायक रवि शर्मा ने किया। जल्द ही इलाहाबाद बैंक चौराहा से रेलवे स्टेशन रोड को जोड़ने वाली सड़क भी जनता को समर्पित कर दी जाएगी।
कचहरी चौराहा से परमानंद चौक को जोड़ने वाली 265 मीटर लंबी सड़क 25 फुट चौड़ी बनाई गई है। यह सड़क दो लेन से बढ़कर चार लेन हो गई है। इससे कचहरी चौराहा पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल गई है। सड़क बन जाने के बाद डिवाइडर बनाए गए, ट्रांसफार्मर शिफ्ट हुआ, दोनों ओर नाली बनाई गई। पेड़ काटे गए और अतिक्रमण हटाया गया। सड़क बनाने पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
इसी तरह, कचहरी चौराहा से सदर बाजार तक की 620 मीटर लंबी सड़क भी 25 फुट चौड़ी बनाई गई है। इसे भी चार लेन का बनाया गया है। डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट लगाई गई। सड़क बनाने पर करोड़ 72 लाख रुपये खर्च हुए हैं। बिजली पर 45 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
दोनों सड़कों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, मुख्य अभियंता एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता बीएल गुप्ता, सहायक अभियंता अमन कटियार, अवर अभियंता एसके ओझा, विपिन कुमार मौजूद रहे।
करोड़ों खर्च, चौराहा पर सड़क की अनदेखी
सड़कों के निर्माण पर सवा तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अफसरों ने लगातार इनका निरीक्षण भी किया। सोमवार को सड़कों के लोकार्पण अवसर पर अफसर और विधायक एक-दूसरे की पीठ थपथपाते नजर आए, लेकिन कचहरी चौराहा पर ऊबड़-खाबड़ सड़क किसी को नजर नहीं आई। खास बात यह है कि दोनों सड़कें चौराहे को जोड़ती हैं, लेकिन न तो ठेकेदार को और न ही अधिकारियों को चौराहा के इर्दगिर्द ऊबड़-खाबड़ सड़क की ओर ध्यान दिया। चौराहा को लेवल करने में मामूली सा डामर खर्च होना था, लेकिन इसमें कंजूसी बरती गई।