फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two people died in road accident on khajuraho highway in jhansi

झांसी में दर्दनाक हादसा: खजुराहो हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Fri, 22 Apr 2022 08:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Apr 2022 08:23 PM IST
सार

खजुराहो-झांसी हाईवे की ढलान उतरते समय कार आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक है। कार सवार लोग मध्य प्रदेश के रायसेन जा रहे थे।

विज्ञापन
two people died in road accident on khajuraho highway in jhansi
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। कार सवार हमीरपुर के राठ में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस मध्य प्रदेश के रायसेन जा रहे थे। 

विज्ञापन


खजुराहो-झांसी हाईवे की ढलान उतरते समय कार आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल उजागर सिंह (68), सुरेश (32) ने दम तोड़ दिया। जबकि, भारती (24), रानी (21) व बबीता (58) का इलाज जारी है। सभी कार सवार हमीरपुर के राठ के ग्राम सरगवा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस मध्य प्रदेश के रायसेन जा रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed