फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two miscreants of the dacoity case were caught by the police, the master mind is still absconding

Jhansi News: डकैती कांड के दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, मास्टर माइंड अभी फरार

Mon, 13 Mar 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants of the dacoity case were caught by the police, the master mind is still absconding
झांसी। टोड़ी फतेहपुर के ढुरवई गांव में पड़ी डकैती में सोमवार को पुलिस के हाथ दो बदमाश और आ गए। इसके पहले भी दो बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी लेकिन, अभी तक मास्टर माइंड पुलिस की पकड़ से दूर है। डकैतों द्वारा लूटी गई रकम भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। मास्टर माइंड समेत अन्य फरार बदमाशों की तलाश के लिए स्वाट समेत तीन पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

ढुरवई गांव निवासी श्रवण कुमार बाजपेई के घर में 8 मार्च की आधी रात को आठ सशस्त्र बदमाश घुस आए थे। असलहों के बल पर श्रवण एवं उनके परिजनों को धमका कर बदमाश करीब दो घंटे तक घर का कोना-कोना खंगालते रहे। भवन स्वामी के मुताबिक घर से करीब 65 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने समेत नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन

शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान सोनू रायकवार (33) एवं बंटी उर्फ सुलेमान (38) पुलिस के हत्थे चढ़ गए जबकि तीन बदमाश पुलिस को झांसा देकर भाग गए। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक सोमवार को दो बदमाश बड़वार बेला तिराहे के पास से पकड़े गए। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम अमन राइन (22) निवासी भांडेरी गेट, कोतवाली एवं अमन कुमार अहिरवार (24) निवासी तालपुरा बताया। पुलिस ने उनके पास से करीब दो सौ ग्राम सोने के आभूषण, दो किलो चांदी समेत 35 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश का रहने वाला है मास्टर माइंड
डकैती कांड का मास्टर माइंड मध्य प्रदेश का रहने वाला है। बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि करीब दो माह पहले डकैती डालने की योजना बनी थी। इसमें गांव के एक युवक को भी शामिल किया गया। उसने ही श्रवण के घर के बारे में जानकारी बदमाशों को मुहैया कराई। इसके बाद अन्य बदमाशों को इसमें शामिल किया गया। पुलिस तलाश न सके इसके लिए गिरोह में अधिकांश नए लड़कों को शामिल किया गया। सोमवार को पकड़े गए अमन एवं अमन अहिरवार का भी कोई कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed