फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two miscreants of bullion robbery injured in encounter with police

Jhansi News: सराफा लूटकांड के दो बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल

Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants of bullion robbery injured in encounter with police
झांसी। 12 अप्रैल को बबीना में हुए सराफा लूटकांड में फरार दो बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनसे पुलिस ने 200 ग्राम जेवरात समेत पंद्रह हजार रुपये नकद बरामद किए। इससे पहले 18 अप्रैल को दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से भी दो सौ ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए थे। पुलिस का दावा है कि लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

बबीना के सिमरावारी के शिव गणेश कॉलोनी निवासी सराफा कारोबारी मुन्नालाल सोनी से 12 अप्रैल रात चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ले गए थे। लूटकांड के खुलासे के लिए बबीना पुलिस के साथ एसओजी टीम को भी लगाया गया था। 18 अप्रैल को स्वाट टीम ने मुठभेड़ में दो बदमाश ओम बाबू यादव एवं गिरवर राजपूत को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो भाग निकले। बृहस्पतिवार को इन फरार बदमाशों से स्वाट टीम की चमरौआ के सलियान रोड के पास मुठभेड़ हो गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस टीम देख बदमाशों ने फायर करना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पांव में गोली लग गई। इससे दोनों बदमाश घायल होकर वहीं गिर पड़े। बदमाशों की पहचान कौशल यादव निवासी किलचवारा एवं पर्वत कुशवाहा निवासी दतिया के रूप में हुई। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि लूट करने के बाद वह लोग वैष्णो देवी दर्शन को चले गए थे। चार दिन वहां ठहरने के बाद वह झांसी लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed