{"_id":"5d503d9e8ebc3e6ceb4323ce","slug":"two-lady-narcotic-smugglers-arrested-jhansi-news-jhs145641817","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा ले जातीं दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा ले जातीं दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
गांजा ले जातीं दो महिलाएं गिरफ्तार
झांसी। रविवार को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से दो महिलाओं को 12 किलो गांजा ले जाते पकड़ा। पकड़ी गईं महिलाएं गुड़गांव व दिल्ली की रहने वाली हैं, जो विशाखापट्टनम से दिल्ली खेप लेकर जा रही थीं। जीआरपी ने उन्हें ट्रेन बदलने के दौैरान पकड़ा। पूछताछ में जीआरपी को उनसे कई अहम जानकारियां मिलीं है।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार को सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर दो महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। दोनों के पास से मिले बैग से तलाशी ली तो बैग से 11 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई। जहां दोनों ने अपने नाम दिल्ली के नार्थ वेस्ट थाना मंगोलपुरी निवासी सुनीता व हरियाणा के जिला गुड़गांव निवासी मोना बताए। पूछताछ में पता चला है कि दोनों गांजे की खेप विशाखापट्टनम से लेकर आई थी, जिसे दिल्ली लेकर जाना था। झांसी आकर ट्रेन बदलने के दौरान पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ मेें दोनों यह नहीं बता सकीं कि यह खेप किसको देना थी। पूछताछ में जीआरपी को कई अहम जानकारियां मिली है। जिस पर पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।