फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two interstate smugglers arrested with 50 kg of ganja

Jhansi News: 50 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two interstate smugglers arrested with 50 kg of ganja
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी/बबीना। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और बबीना पुलिस ने सोमवार को बबीना टोल प्लाजा के पास से कार में छिपाकर ले जा रहे 50 किलो गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।

सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि एनएटीएफ एवं पुलिस को गांजा तस्करों के झांसी से होकर जाने का सुराग मिला था। टोल प्लाजा के पास पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी थी। कुछ देर बाद पहुंची एक कार को रोकने पर सीट के नीचे बने बाक्स में गांजा छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने कार सवार तोमेन्द्र पटेल निवासी रायपुर (छत्तीसगढ़) और जितेंद्र निवासी भोपाल (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि ओडिशा से यह गांजा लाकर उप्र एवं ग्वालियर में खपाते हैं। झांसी में उनको यह खेप मेडिकल बाईपास के पास देनी थी। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed