फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two groups clashed; a fierce brawl ensued.

Jhansi News: दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट

Fri, 25 Sep 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed; a fierce brawl ensued.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नदी पार कटरा मोहल्ले में पड़ोसियों के बीच मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नदी पार कटरा निवासी नीतू ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि पड़ोसी राजेश अहिरवार, सीताराम, अभिषेक तथा सुशील ने उसे व पति शिवराम को रास्ते में रोककर मारपीट की। जब उनके सास-ससुर बचाव के लिए आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने उनके घर में घुसकर लोहे के सरिये से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, आंख और गाल पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सुशीला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि पड़ोसी चोखेलाल, शिवराम, कमलेश बाबू, राजा, नंदू, नीतू और शिवराम की मां उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोग जबरन मकान के भीतर घुस आए और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आई उनकी सास कलावती के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed