फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two friends riding a bike were crushed by a roadways bus, died

Jhansi News: बाइक सवार दो दोस्तों को रोडवेज बस ने कुचला, मौत

Sat, 08 Jun 2024 05:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike were crushed by a roadways bus, died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार दोपहर झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को बड़ागांव थाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। बड़ागांव के बराटा गांव निवासी सतीश राजपूत (34) पुत्र ओम शंकर बाजार से कुछ सामान जाने के लिए बड़ागांव बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे उसका दोस्त सरकन (24) पुत्र कौशल मिल गया। सतीश ने सरकन को भी बाइक पर भी बैठा लिया।
दोनों झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते से जा रहे थे। जैसे ही वह लोग बड़ागांव बाजार जाने के लिए बराटा क्रॉसिंग को पार करने लगे कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दोनों नीचे गिर गए। बस का पहिया मोटर साइकिल में फंस गया। चालक के बस रोकते-रोकते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों का शरीर खून से सन गया। बस के अंदर बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।
राहगीरों की सूचना पर थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। दोनों घायलों को एबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पहुंचते ही दोनों युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई थी। सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। परिजनों के मुताबिक सतीश की शादी हो चुकी। उसके परिवार में पत्नी समेत एक लड़का एवं एक लड़की है जबकि सरकन अभी अविवाहित था।ट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed