{"_id":"6b049ae81295b938db0e7386","slug":"two-elderly-men-attacked-with-an-axe-following-a-dispute-one-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-922241-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विवाद के बाद दो बुजुर्गों पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विवाद के बाद दो बुजुर्गों पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, एक की मौत
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोपी को घेरकर पकड़ा, दूसरे घायल को मेडिकल अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो /संवाद
झांसी/गरौठा । गरौठा थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव में आपसी विवाद के बाद मुन्नीलाल रावत (70) एवं रामलाल पांचाल (65) के ऊपर पड़ोस में रहने वाले अरविंद ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजुक हाल में उनको सीएचसी ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां लाने पर मुन्नीलाल की मौत हो गई जबकि रामलाल को नाजुक हाल में भर्ती कराया गया है। उधर, आरोपी अरविंद को ग्रामीणों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया सोमवार सुबह रमपुरा निवासी मुन्नीलाल रावत खेत में बने नलकूप पर बैठे थे। तभी उनके पड़ोस में रहने वाला अरविंद कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। अचानक से उसने मुन्नीलाल पर कुल्हाड़ी से तबाड़ तोड़ कई वार कर डाले। मुन्नीलाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़े तब तक आरोपी वहां से निकल भागा। थोड़ी देर में वह गांव पहुंचा। यहां घर के बाहर बैठे रामलाल पांचाल पर भी हमला कर दिया। सिर, हाथ एवं पांव में कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी अरविंद को घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने पहुंची। यहां उससे पूछताछ की गई। उनके बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है।
0000
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। यहां से उसे जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पीयूष पांडेय, सीओ- गरौठा