{"_id":"6924c5dbd11c5481e40c586c","slug":"two-criminals-arrested-for-extorting-money-by-sending-messages-on-an-app-cases-registered-in-several-states-jhansi-news-c-11-1-jhs1037-686707-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एप पर मैसेज भेजकर पैसा उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एप पर मैसेज भेजकर पैसा उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली पुलिस ने दो साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज थे। उनके पास से 57 हजार रुपये समेत मोबाइल बरामद हुआ है। जालसाज मोबाइल में एप के जरिये मैसेज भेजकर खाते से रकम निकाल लेते थे। अब तक करीब बीस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं। छानबीन के दौरान इस मामले में हिस्ट्रीशीटर कमरान का नाम सामने आया। पुलिस उसे भी तलाशने में जुटी है।
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सुरागकशी के दौरान फिल्टर रोड के पास स्थित कामरान के घर में मौजूद जालसाजी के गिरोह का पता चला। सोमवार को पुलिस वहां पहुंच गई। घेरकर दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवकों ने अपना नाम साजिद निवासी दरीगरान एवं शारिक सिद्दीकी निवासी पंचवटी बताया। दोनों ने बताया कि एप के माध्यम से धोखाधड़ी करते थे। कामरान को भी इसकी एवज में पैसा देते हैं। पुलिस के आने की भनक लगने पर कामरान भाग निकला। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह, उपनिरीक्षक आशीष धामा, विजय कुमार, पंकज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन