फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two cousins who went to bathe in the hill dam died due to drowning

पहाड़ी बांध में नहाने गए दो मौसेरे भाइयों की डूबने से मौत

Sat, 09 Apr 2022 09:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two cousins who went to bathe in the hill dam died due to drowning
झांसी। मऊरानीपुर में देवरी गांव स्थित पहाड़ी बांध में नहाने गए दो मौसेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की तलाश के लिए बांध से पानी छोड़ा गया और फिर गोताखोर उतारे गए। घंटों की कसरत के बाद गोताखोरों ने दोनों बालकों का शव बरामद कर लिए। बालकों की मौत से परिवार और गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

ग्राम देवरी निवासी बल्लू का पुत्र शिवम (13) शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपने मौसेरे भाई रितिक (11) पुत्र रघुनाथ निवासी कैरोखर के साथ पहाड़ी बांध पर नहाने गया था। उनके साथ गांव के ही दूसरे लड़के भी थे। नहाने के दौरान शिवम और रितिक गहरे पानी की ओर चले जाने से डूबने लगे। यह देखकर घबराए बाकी लड़के भागकर गांव पहुंचे और दोनों के डूबने की सूचना परिवार को दी। बच्चों के डूबने की बात सुनते ही परिवार वाले और गांव के लोग भागकर बांध पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मऊरानीपुर पुलिस को भी सूचना दी। थोड़ी देर में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार चौरसिया मौके पर पहुंच गए। लेकिन बांध में पानी अधिक होने के कारण पहले उसे एक फिट के करीब खाली कराया गया। पानी कम होने पर लहचूरा गांव से दो गोताखोर बुलाकर बालकों की तलाश शुरू कराई गई। मशक्कत के बाद शिवम का शव दोपहर करीब डेढ़ बजे निकाला जा सका, जबकि रितिक का शव तकरीबन छह घंटे बाद दोपहर तीन बजे बरामद हुआ। शव बाहर निकालते ही दोनों बच्चों की मां उनके शव से लिपटकर बिलखने लगीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ मऊरानीपुर अरुण चौरसिया ने बताया कि दोनों बच्चों के साथ घर का कोई अभिभावक नहीं था। नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी की ओर चले गए। दोनों के शव बांध के अंदर से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

घरवालों को पता नहीं था कि बच्चे बांध पर नहाने गए हैं
झांसी। परिवार में दो बच्चों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है रितिक की मां मिथिला देवी कुछ दिन पहले देवरी अपनी बहन के पास आई थीं। उनके पति रघुनाथ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। देवरी गांव से करीब एक किमी की दूरी पर ही यह पहाड़ी बांध है। अक्सर गांव के लोग यहां नहाने जाते हैं। शनिवार को जब बच्चे बांध पर पहुंचे तब परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं थी। उनके डूबने के बाद परिजनों को इसका पता चला। जब सभी वहां पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed