फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two carore one lakh rupess capture sarafa businnesman

ग्वालियर में पकड़ी गई दो करोड़ एक लाख रुपये की रकम सराफा कारोबारी की निकली

Mon, 10 Aug 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
two carore one lakh rupess capture sarafa businnesman
झांसी। फरवरी में ग्वालियर पुलिस ने दो लोगों को दो करोड़ एक लाख की रकम समेत पकड़ा था। ग्वालियर पुलिस ने यह रकम हवाला की बताई थी। जिस पर कोतवाली इलाके के दो लोगों पर कार्रवाई की थी। अब छह माह बीतने के बाद रविवार को मामले में नया मोड़ आया, जब कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर उन्हीं दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जो ग्वालियर में पकड़े गए थे। यह रकम एक सराफा कारोबारी की बताई गई है। उन्होंने जिक्र किया है कि दोनों को बैंक में जमा करने के लिए दिया था जो रकम लेकर भाग गए थे। इतने समय बाद अदालत के आदेश से मुकदमा दर्ज कराने को लेकर सवाल भी खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

बताया है कि 14 फरवरी को ग्वालियर की क्राइम ब्रांच टीम ने मोहनपुर टोल नाके के पास से चेकिंग के दौरान कार से कोतवाली के जुगयाना मोहल्ला निवासी बृजनंदन व पंचवटी कॉलोनी राजेश ऐरचिया को पकड़ा था। कार में बने लॉकर से दो करोड़ एक लाख रुपये बरामद किए थे। दोनों ही कोई कागजात नहीं दिखा सके थे। पूछताछ में यह रकम कोतवाली के सराफा कारोबारी की की बताई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया था। समय बीतने के साथ ही मामला ठंडा
विज्ञापन

पड़ने लगा था, तभी रविवार को अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ग्वालियर में ही पकड़े गए बृजनंदन व पंचवटी कॉलोनी राजेश ऐरचिया पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। एफआईआर में कोतवाली के बड़ाबाजार निवासी दिनेश गुप्ता ने बताया कि नझाई बाजार में उनकी सराफा की दुकान है। 13 फरवरी को बृजनंदन सैनी व राजेश एरचिया को बैंक में जमा करने के लिए दो करोड़ एक लाख रुपये दिए थे। लेकिन, वह रकम जमा नहीं हुई बल्कि अमानत में खयानत कर रकम हड़प कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े हो रहे कई सवाल
कोतवाली में दर्ज हुई एफआईआर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसमें कई पेच भी नजर आ रहे हैं। दोनों आरोपी यदि दो करोड़ एक लाख रुपये की रकम 13 फरवरी को लेकर भागे थे। तो कारोबारी ने उसी समय एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई थी। अब छह माह बीतने के बाद एफआईआर दर्ज कराना कई सवाल खड़े कर रहा है। इस मुकदमे का अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है।

पुराना मामला संज्ञान में नहीं है। रविवार को अमानत में खयानत का मामला जरूर कोतवाली में दर्ज हुआ है। ग्वालियर में पकड़ी गई रकम किसकी थी और अब जो मामला दर्ज हुआ है उसमें क्या-क्या तथ्य हैं। इन प्रकरणों की पूरी जांच देखरेख में होगी। जरूरत पड़ने पर ग्वालियर पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा। सारी जानकारी जुटा रहा हूं।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed