फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two boys heading to get a pump for their teachers bike were run over by a tractor; one died.

Jhansi News: शिक्षक की बाइक के लिए पंप लेने जा रहे दो बालकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत

Thu, 29 Oct 2026 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two boys heading to get a pump for their teachers bike were run over by a tractor; one died.
मृतक अमन अहिरवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शिक्षक की बाइक में हवा भरने के लिए पंप लेने जा रहे दो बालकों की साइकिल को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को चिंताजनक हालात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रक्सा थानांतर्गत प्राथमिक विद्यालय जनकपुर के नजदीक हुआ।
आदिवासी कॉलोनी निवासी विजय अहिरवार ने बताया कि उसका बेटा अमन अहिरवार (11 वर्ष) कक्षा पांच में पढ़ता था। बेटा सुबह आठ बजे स्कूल पढ़ने गया था। स्कूल के एक शिक्षक की बाइक से हवा निकल गई। शिक्षक को पता चला कि उनके घर पर बाइक में हवा भरने का पंप है, तो उन्होंने पुत्र अमन को घर से पंप लाने के लिए कहा। अमन के साथ उसके दोस्त गौरव अहिरवार पुत्र खुशीराम को भी भेज दिया।
विज्ञापन

दोनों बच्चे साइकिल से घर के लिए निकले। चंद दूरी पर पहुंचते ही रक्सा की तरफ से तेज रफ्तार आए ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि जब तक चालक ब्रेक लगाता, तब तक अमन के ऊपर से आगे का पहिया निकल गया। वहीं, करीब 10 मीटर की दूर पर छिटककर गौरव गिरकर घायल हो गया। हादसा होते ही चालक मौके से भाग निकला। कुछ ही देर में घटना स्थल पर पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस और परिजन पहुंच गए। परिजन अमन को लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां ईएमओ डॉ. शिवम ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गौरव को भर्ती करके उपचार जारी है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पिता विजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बेटा अमन स्कूल से पंप लेने के लिए घर जा रहा था, तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
अवैध खनन की वजह से हो रहे हादसे
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रक्सा थाना क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध खनन का धंधा फल-फूल रहा है। अवैध खनन को ढोने वाले वाहन तेज रफ्तार दौड़ते हैं, जिससे आए दिन अनहोनी होती है। 12 मई को अवैध खनन के कारण पुनावली कला के धनीराम की जान गई थी।

मृतक अमन अहिरवार

मृतक अमन अहिरवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed