फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Twelve year old boy returning after having a feast with his father dies in a road accident

Jhansi News: पिता के साथ दावत खाकर लौट रहे बारह साल के बालक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 06 Dec 2023 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Twelve year old boy returning after having a feast with his father dies in a road accident
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। दिनारा में दावत खाकर लौट रहे पिता-पुत्र को आधी रात एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मासूम बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दिनारा निवासी कालू अपने पुत्र अंकित (12) के साथ रिश्तेदारी की दावत में गया था। सोमवार रात दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह दोनों दिनारा के पास पहुंचे पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरने से दोनों को गहरी चोट आ गई। अंकित के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। डॉक्टरों ने यहां अंकित को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां एवं रिश्तेदार रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, पिता कालू अभी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed