{"_id":"63cd6da7ba01c336811d1eb8","slug":"tv-and-gapshap-throw-exam-preparation-mummy-jhansi-news-jhs237507684-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: टीवी और गपशप छोड़कर मम्मियां करा रहीं परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: टीवी और गपशप छोड़कर मम्मियां करा रहीं परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
झांसी। बोर्ड परीक्षा के लिए जहां एक ओर छात्र-छात्राएं कोर्स पूरा करने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर अभिभावक भी बच्चों की तैयारियों में मदद कर रहे हैं। उनकी मम्मियां घर में टीवी और गपशप छोड़कर बच्चों को पढ़ाई का माहौल दे रही हैं।
प्रयागराज बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की फरवरी से लिखित परीक्षाएं होने जा रही हैं। जनपद में लगभग 60 हजार विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। ऐसे में परीक्षा की तैयारी के लिए अभिभावक भी बच्चों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। अधिकांश घरों में मम्मियों ने टीवी पर अपने पसंदीदा धारावाहिक देखना बंद कर दिए, वहीं पापा ने भी मैच देखना कम कर दिया है। इसके अलावा वह सगे संबंधियों के यहां शादी-पार्टी में भी कम जा रहे हैं।
मेरी बेटी राधिका इंटरमीडिएट की परीक्षा देगी। बेटी की पढ़ाई का शेड्यूल खुद तैयार करके दिया हैै। बेटी की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए खुद भी सोशल मीडिया और टीवी देखना कम कर दिया है। बेटी को दिन में आधा घंटे के लिए घूमने और खेलने के लिए फ्री कर देती हूं।
विज्ञापन
मधु शर्मा, प्रेमनगर
मेरे बेटे इशांत शर्मा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी में परिवार पूरी मदद कर रहा है। मैंने पसंदीदा धारावाहिक भी देखना बंद कर दिया है। जब तक बेटा पढ़ता है, तब तक मैं उसके साथ जागती रहती हूं। कई बार वह किसी विषय के लिए मेरे पास या अपने पापा और बड़े भाई से भी मदद लेता है।
रेनू शर्मा, नगरा
बेटे अक्षत की बोर्ड परीक्षा के कारण पिछले एक महीने से टीवी नहीं चलाया। परिवार में एक शादी है, जिसमें जाने पर भी अभी विचार चल रहा है। परीक्षा के चलते रिश्तेदारों के घर आना-जाना भी कम कर दिया है। बेटे के खाने-पीने का समय भी निश्चित कर दिया है, ताकि उसकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
लक्ष्मी भारती, नंदनपुरा