Jhansi: पत्नी से मामूली विवाद, ट्रक चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में पसरा मातम
बासु श्रीवास (48) का पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह घर के ऊपर वाले कमरे में चला गया। कमरे में जाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके में पत्नी से हुए विवाद के बाद ट्रक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला जिले के बिजौली के बजरंग मुहल्ला का है। जहां किशनलाल श्रीवास का पुत्र बासु श्रीवास (48) ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की दोपहर उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह घर के ऊपर वाले कमरे में चला गया। काफी देर तक ऊपर से किसी तरह की आहट न आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वहां बासु का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मुहल्ले का माहौल भी गमगीन है। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद बासु श्रीवास ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल जारी है।