फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   truck collieded with loder, one died

ट्रक ने लोडर में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Wed, 16 Jun 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
truck collieded with loder, one died
ट्रक ने लोडर में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को रक्सा थाना इलाके में हाईवे पर ट्रक ने आगे जा रही एका तिपहिया लोडिंग में टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जारी है।
रक्सा के सुजवाहा निवासी नीलू अहिरवार (36) अपने दो साथियों के साथ कोरियर लाने का काम करते थे। मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे वे कोरियर का सामान लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान हाईवे पर करौंदी माता मंदिर के पास पीछे आ रहे ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडिंग गाड़ी पलट गई। जबकि, टक्कर मारने के बाद चालक तेज रफ्तार से ट्रक लेकर भाग गया। गाड़ी पलटने से उसमें रखा सामान सड़क पर फैल गया और उसमें बैठे नीलू अहिरवार, योगेंद्र सिंह तोमर व अभिषेक यादव नीचे दब गए। इसमें नीलू की मौके पर ही मौत हो गई। कानपुर निवासी योगेंद्र सिंह तोमर (40) और दूसरे साथी सुजवाहा निवासी अभिषेक यादव (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रक्सा टोल एंबुलेंस के जरिये तीनों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नीलू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के घर मचा कोहराम
झांसी। दुर्घटना में नीलू अहिरवार की मौत के बाद उसके घर सुजवाहा में कोहराम मच गया। नीलू सात भाई और एक बहन है। उसके दूसरे नंबर के भाई की एक साल पहले मौत हुई थी। जबकि, परिवार में पत्नी और दो बच्चे भी हैं। मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। जबकि, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed