फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by not being able to pay the bike installment, the young man committed suicide by swallowing poison

Jhansi News: बाइक की किस्त न चुका पाने से परेशान युवक ने जहर निगलकर दी जान

Wed, 02 Apr 2025 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Troubled by not being able to pay the bike installment, the young man committed suicide by swallowing poison

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बाइक की किस्त न चुका पाने से ललितपुर के चौबयाना मोहल्ला निवासी ऊदल कुशवाहा (31) ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मंगलवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।



चौबयाना मोहल्ला निवासी ऊदल खेती-किसानी करके जीविकोपार्जन करता था। परिवार में पत्नी प्रीति समेत तीन बच्चे हैं। परिजन का कहना है कि ऊदल ने कुछ माह पहले बाइक फाइनेंस कराई थी। हर महीने उसकी किस्त जमा करनी थी। ऊदल यह रकम जुटा नहीं पा रहा था। किस्त जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी तगादा करने घर आते थे। इससे ऊदल परेशान रहने लगा।
विज्ञापन


पत्नी प्रीति का कहना है कि किस्त जमा करने के लिए उसने अपनी करधनी भी दी थी। सोमवार सुबह वह घर से किस्त जमा करने की बात कहकर निकला था। शाम को घर लौटने के बाद बिस्तर पर अचेत पड़ा था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed