फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by moneylenders, a young man committed suicide by hanging himself.

Jhansi News: सूदखोरों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 21 Sep 2023 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Troubled by moneylenders, a young man committed suicide by hanging himself.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार की पाल कॉलोनी निवासी युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि सूदखोर ने बुधवार को उसका मोबाइल और पैसे मारपीट करके छीन लिए थे। इसके बाद से वह काफी दुखी था। रात में उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने उसके शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, परिजनों ने सीपरी बाजार थाने पहुंचकर सूदखोर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पाल कॉलोनी निवासी पूरन अहिरवार (49) पुत्र मुन्नू लाल प्राइवेट काम करता था। कुछ साल पहले उसने नगरा के घर को 16 लाख रुपये में बेचकर पाल कॉलोनी में घर बनवाया था। पैसा कम पड़ने पर सिमरधा गांव निवासी एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपए कर्ज लिया। परिजनों का कहना है कि ढाई लाख का कर्ज ढाई साल में चुकाना था। पूरन हर माह किस्त चुका रहे थे। अब तक करीब डेढ़ लाख रुपए चुका दिए लेकिन, सूदखोर 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। बुधवार शाम पूरन ऑटो से घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपी सूदखोर ने पूरन को रोक लिया और मारपीट करके मोबाइल, पैसा और ऑटो के कागजात छीन लिए। इससे पूरन काफी परेशान हो गए। रात में उन्होंने खाना भी नहीं खाया। बृहस्पतिवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तब भाभी लक्ष्मी उनके कमरे में पहुंची। पूरन का शव फंदे सेे लटका हुआ था। यह देखकर वह चीख पड़ीं। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed