फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trial held for residential hostel

Jhansi News: आवासीय छात्रावास के लिए हुआ ट्रायल

Thu, 06 Mar 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Trial held for residential hostel

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राज्य स्तरीय अंडर-15 बालक हॉकी एवं बॉक्सिंग आवासीय छात्रावास प्रवेश के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ट्रायल एवं प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। इसमें प्रदेश के सभी मंडलों के हॉकी मेंं 107 बालक एवं बॉक्सिंग में 28 बालक प्रतिभाग कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों का 15 दिवसीय दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया जाएगा।

हॉकी प्रतियोगिता का पहला मैच वाराणसी मंडल और आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल की टीम ने 3-2 से मैच जीता। दूसरा मैच प्रयागराज मंडल व गोरखपुर मंडल के मध्य हुआ। इसमें दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 गोल से बराबरी पर मैच ड्रॉ रहा। तीसरा मैच लखनऊ मंडल व अयोध्या मंडल के मध्य खेला गया। मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें लखनऊ ने 1-0 गोल से अयोध्या का हराया। वहीं, बॉक्सिंग खिलाड़ियों के दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन का ट्रायल हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने किया। प्रतियोगिता में चयनकर्ता रजनीश मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, सुनील कुमार, पूनम लता, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार रहे। राजेश सोनकर एवं सुनील कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed