{"_id":"61a7d22a0f2c7125ce5b396a","slug":"treatment-of-14-children-with-the-problem-of-bent-legs-jhansi-news-jhs2100044116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़े पैरों की समस्या वाले 14 बच्चों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़े पैरों की समस्या वाले 14 बच्चों का हुआ इलाज
विज्ञापन
झांसी। क्लब फुट (मुड़े हुए पैर) की समस्या से जूझ रहे 14 बच्चों का जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इलाज किया गया। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि यह बीमारी कोई अभिशाप नहीं है। समय पर इलाज कराने पर ये बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है।
इलाज करने वाले डॉ. गोकुल प्रसाद, डॉ. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि इस विकृति से मुक्ति के लिए सही समय पर इलाज शुरू करना जरूरी है। पैदा होने के 15 दिन बाद इलाज शुरू करने से बच्चे को विकलांगता से बचाया जा सकता है। 12 से 13 वर्ष की उम्र के बाद पैर का ठीक होना मुश्किल होता है। 0 से 5 माह तक के जिन बच्चों का पैर मुलायम होता है, उनका पैर प्लास्टर से ही ठीक किया जा सकता है। बच्चों को कुछ समय तक विशेष प्रकार के जूते पहनने होते हैं। इसके बाद पैर पूरी तरह ठीक हो जाता है।
जबकि, पांच महीने से ऊपर वाले बच्चों का पैर कड़ा होने की वजह से ऑपरेशन द्वारा पैर सही किया जाता है। इस विकृति का होने का मुख्य कारण कुछ स्पष्ट नहीं है। अक्सर कद में छोटी महिलाओं के बच्चों को ये रोग होने की संभावना होती है। अक्सर बच्चेदानी में बच्चे का पैर फंसा होने से भी इस रोग की होने की संभावना बढ़ जाती है। आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर डॉ. रामबाबू ने बताया कि क्लब फुट बच्चों के इलाज में आरबीएसके टीम सहयोग प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
यहां कर सकते हैं संपर्क
क्योर इंडिया के प्रतिनिधि जोसेफिना सैम्युल का मोबाइल नंबर 8800020479 है। मेरेकल फिट इंडिया से लोकेश तिवारी का मोबाइल नंबर 9136945514 है। इनसे संपर्क किया जा सकता है।