फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Travelling by train has become more difficult during summer vacations

Jhansi News: गर्मी की छुट्टियों में और मुश्किल हुआ रेल का सफर

Tue, 13 May 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Travelling by train has become more difficult during summer vacations
गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में बुरा हाल, कई में इस हफ्ते नो रूम, स्लीपर से लेकर एसी कोचों में सीट के लिए मारामारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही ट्रेनों में सफर करना मुश्किल हो गया है। खासकर गोरखपुर की ओर जाने या आने वाली ट्रेनों में। इन ट्रेनों में आरक्षित कोच भी सामान्य कोच की तरह भरकर चल रहे हैं। इस रूट की ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी में इस हफ्ते तक वेटिंग टिकट मिल रहा है तो कई ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोच में बुकिंग ही बंद हो गई है। तत्काल टिकट भी यात्रियों को नहीं मिल पा रहे हैं।
झांसी मंडल से गोरखपुर से आने और जाने वाली करीब 12 ट्रेनें प्रतिदिन गुजरती हैं। लेकिन, गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही सहालग के कारण ट्रेनों के जनरल कोच में सवार होना तो दूर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। मजबूरी में जनरल के यात्रियों को स्लीपर कोच में यात्रा करनी पड़ रही है। दूसरी ओर कोच में पहले से ही वेटिंग टिकट लेकर सफर कर रहे यात्रियों के कारण आरक्षित कोच जनरल में तब्दील हो जा रहे हैं। कमोबेश यही हाल एसी कोच का है। भीड़ होने के कारण इन ट्रेनों में टीटीई भी जांच करने से घबराते हैं।
विज्ञापन

आज मंगलवार को गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेन 12512 राप्ती सागर एक्सप्रेस के स्लीपर में बुकिंग नॉट अवलेबल (एनए), थर्ड एसी में वेटिंग 20, सेकेंड एसी में वेटिंग 10 और फर्स्ट एसी में 4 वेटिंग है। ट्रेन 11123 ग्वालियर-बरौनी के स्लीपर में सभी कोच में पूल कोटा वेटिंग लिस्ट है। ट्रेन 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर और तत्काल में एनए की स्थिति है, जबकि एसी कोच में वेटिंग है। ट्रेन 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट में सेकेंड एसी में स्थिति एनए है, बाकी में वेटिंग लिस्ट है। इसी तरह ट्रेन 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस में सेकेंड एसी एनए और अन्य में वेटिंग है। इस हफ्ते तक किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 1112 बरौनी-ग्वालियर मेल, ट्रेन 22537 में सभी आरक्षित कोच में वेटिंग, ट्रेन 12521 राप्ती सागर एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी में बुकिंग बंद यानी एनए है। ट्रेन 20104 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर के सभी आरक्षित कोच में वेटिंग, ट्रेन 15023 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में वेटिंग, ट्रेन 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में भी वेटिंग है। इस हफ्ते के अंत तक कोई भी कंफर्म टिकट नहीं है।


000000000

गर्मी की छुट्टियों के साथ सहालग होने के कारण गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल भी चलाई जा रही हैं। यात्री उसका भी फायदा उठा सकते हैं। - मनोज कुमार, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed