फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   trashed robbed onion found in field

लूटी गई प्याज खेत में मिली

Fri, 17 Jan 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
trashed robbed onion found in field
खेत में रखी प्याज की बोरियां। - फोटो : MOTH
मोंठ। बृहस्पतिवार को मोंठ पुलिस ने भारी मात्रा में प्याज नेहरू नगर हाईवे के पास खेत से बरामद की है। माना जा रहा है कि झांसी-कानपुर राजमार्ग स्थित एट के पास ट्रक से लूटी गई प्याज है। पुलिस ने प्याज को कब्जे में लेकर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात ट्रक मालिक सतेंद्र ट्रक (आर जे 28 जीए 3077) में महाराष्ट्र से प्याज लेकर कानपुुर जा रहे थे। झांसी-कानपुर राजमार्ग स्थित एट के पास कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया था। बदमाशों ने चालक एवं क्लीनर को तमंचा लगाकर आंखों पर पट्टी बांध दी थी। चालक से नगदी और मोबाइल भी छीन लिए थे। चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर कार में डालकर ले गये थे। बदमाशों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और खुद ट्रक चलाकर दूसरे रास्ते पर ले गये थे। इसके बाद दोनों को थाना मऊरानीपुर स्थित भदरवारा के पास फेंककर भाग गए थे। ट्रक को भी पुलिस ने बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिलने के बाद मोंठ पुलिस ने नेहरू नगर हाईवे के पास एक खेत में प्याज बरामद की है। यह प्याज लूटी गई बताई जा रही है। प्याज की सूचना देकर व्यापारी को भी पुलिस ने बुलाया है। व्यापारी महेश चंद्र ने मोेंठ आकर प्याज की पहचान की है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी है। एसपी देहात राहुल मिठास ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोंठ कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि हाईवे किनारे एक खेत से भारी मात्रा पर प्याज मिलने की सूचना पर प्याज को कब्जे में लिया गया है। खेत मालिक को बुलाया गया है। जांच में देखा जाएगा की इतनी भारी मात्रा में प्याज कहां से आयी है। मामले की सूचना अधिकारियों भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed