{"_id":"62e82a7619f5a144056e5976","slug":"train-will-go-from-ayodhya-to-janakpur-travelers-will-visit-places-related-to-ram-jhansi-news-jhs2259478161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या से जनकपुर जाएगी ट्रेन, यात्री करेेंगे राम से जुड़े स्थलों के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या से जनकपुर जाएगी ट्रेन, यात्री करेेंगे राम से जुड़े स्थलों के दर्शन
विज्ञापन
झांसी। भगवान राम से जुड़े स्थलों के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जिसका किराया यात्री अपनी सहूलियत के हिसाब से किस्तों में अदा कर सकेंगे। ट्रेन 600 यात्रियों को भ्रमण कराएगी।
आईआरसीटीसी द्वारा रामायण यात्रा ट्रेन का संचालन 24 अगस्त को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। 20 दिन के सफर में यात्रियों को अयोध्या, जनकपुर, चित्रकूट, सीतामढ़ी, बक्सर, काशी, प्रयागराज, नासिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम एवं भद्रचलम ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान भोजन, होटल, बस आदि की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। एक व्यक्ति का किराया 84,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि दो व्यक्तियों के एक साथ जाने पर प्रत्येक से किराया 73,500 रुपये लिया जाएगा। किराये का भुगतान यात्री अपनी सुविधा के अनुसार तीन, छह, नौ, बारह, अठारह व 24 मासिक किस्तों में भी कर सकेंगे। इस ट्रेन में बोर्डिंग की सुविधा दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, टूंडला, कानपुर व लखनऊ से की गई है। जबकि, डिबोर्डिंग की सुविधा झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, आगरा, मथुरा व सफदरजंग स्टेशन पर उपलब्ध रहेगी। इसकी ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से की जा सकती है।
रामायण यात्रा ट्रेन का संचालन 24 अगस्त को किया जाएगा। ट्रेन 600 यात्रियों को भगवान राम से जुड़े स्थलों के दर्शन कराएगी। यात्री किराया मासिक किस्तों में अपनी सुविधा अनुसार अदा कर सकेंगे।
विज्ञापन
- अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक - आईआरसीटीसी