फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   train speed go slow in fog

कोहरे से थमी रही ट्रेनों की रफ्तार

Tue, 31 Dec 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
train speed go slow in fog
झांसी में सोमवार कोहरा के बीच रेलवे स्टेशन पर खड़ी सचखंड एक्सप्रेस।
झांसी। कोहरे के कारण सोमवार को रेल संचालन बुरी तरह पटरी से उतरा रहा। खासकर दिल्ली, कानपुर और इलाहाबाद की तरफ से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार थमी रही। ट्रेनों के इंतजार में मुसाफिर स्टेशन ठंड से ठिठुरते रहे। वहीं, रेलवे को तीन घंटे से अधिक लेट गाड़ियों के यात्रियों को पूरा किराया वापस करना पड़ा। अभी तक ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण पांच करोड़ से अधिक के राजस्व का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

रविवार की आधी रात के बाद से ही कोहरा पसर गया, जो सोमवार की दोपहर तक ही साफ हो सका। इस कारण ट्रेनों की रफ्तार थमी रही। नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस सवा दो घंटे और निजामुद्दीन से झांसी आने वाली गतिमान एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से आई। यह दोनों ट्रेनें वापसी में भी देरी से रवाना हो सकीं। वहीं, 12716 सचखंड एक्सप्रेस 13 घंटे, 22122 लखनऊ मुंबई एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस नौ घंटे, 12792 पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस सात घंटे, 12156 हबीबगंज एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 12628 कर्नाटका एक्सप्रेस सात घंटे, 12108 लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस सात घंटे, 19168 साबरमती एक्सप्रेस पांच घंटे, 22404 नई दिल्ली पांडुचेरी एक्सप्रेस पांच घंटे, 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 12178 चंबल एक्सप्रेस तीन घंटे, 01710 अटारी जबलपुर एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, 12541 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 12138 पंजाब मेल तीन घंटे, 12715 सचखंड एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, 22685 दूरंतो एक्सप्रेस चार घंटे, 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस तीन घंटे, 18477 उत्कल एक्सप्रेस दो घंटे, 12625 केरला एक्सप्रेस दो घंटे, 12618 मंगला एक्सप्रेस दो घंटे आदि ट्रेनें देरी से आईं। इधर, ग्वालियर बरौनी छपरा मेल को निरस्त कर दिया गया। इस कारण कानपुर की तरफ जाने के लिए यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे देरी से रवाना हुई इंटरसिटी
कानपुर, लखनऊ की तरफ सुबह 6.15 बजे जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस यात्रियों के लिए बेहद अहम गाड़ी मानी जाती है। इस ट्रेन में बड़ी संख्या में दैनिक यात्री भी सफर करते हैं। रविवार की रात लखनऊ से आने वाली इंटरसिटी के देरी से आने के कारण सोमवार की सुबह यह गाड़ी वक्त पर रवाना नहीं हो सकी। इस ट्रेन को सुबह 10.50 बजे रवाना किया जा सका। इस कारण यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी न भरने पर खड़ी रही सचखंड एक्सप्रेस
सोमवार की सुबह 8.56 बजे प्लेटफार्म एक पर अमृतसर से नांदेड जाने वाली 12716 सचखंड एक्सप्रेस 13 घंटे की देरी से आई। इस ट्रेन में पानी नहीं था। शौचालय गंदे थे। इस कारण यात्री हंगामा कर रहे थे। वहीं, बिजली फाल्ट के कारण कर्मचारी ट्रेन में पानी नहीं भर पा रहे थे। बाद में यात्री मदनजीत, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत साहनी, जोगा, बिल्लू, हरविंदर ने शिकायत दर्ज कराई। बाद में सुबह 9.45 बजे यात्रियों को यह समझाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया कि अगले स्टेशन पर पानी भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed