फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   abortion

ट्रेन में महिला की तबीयत बिगड़ी, भ्रूण गिरा

Thu, 27 Feb 2020 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
abortion
झांसी। निजामुद्दीन से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस 3 कोच के शौचालय में नवजात शिशु का शव मिलने पर मंगलवार की रात हड़कंप मच गया। इस मामले के कारण ठहराव न होने के बाद भी ट्रेन को ग्वालियर स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि किसी महिला यात्री का चलती ट्रेन में हालत बिगड़ने पर गर्भपात हो गया। बाद में महिला शव को मौके पर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 12824 छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आगरा से ग्वालियर के बीच दौड़ रही थी। यह ट्रेन निजामुद्दीन से चलने के बाद सीधा झांसी आकर रुकती है। आगरा के निकट कोई गर्भवती महिला यात्री एस 3 कोच के शौचालय में गई थी, तभी उसकी हालत बिगड़ गई। उसका गर्भपात हो गया। सात माह का मृत शिशु पैदा होने पर महिला उसे मौके पर छोड़कर चली आई।
विज्ञापन

इधर, जब ट्रेन में चल रहे बिलासपुर के इलेक्ट्रिक स्टाफ ने शौचालय में नवजात पड़ा देखा तो उन्होंने जानकारी अपने अधिकारियों को दी। बिलासपुर से झांसी कंट्रोल को जानकारी दी गई। वहीं, जब कोच के यात्रियों को मामले का पता लगा तो उनमें हड़कंप मच गया। रात करीब दस बजे ट्रेन को ग्वालियर स्टेशन पर रोका गया। सूचना पर चिकित्सक, आरपीएफ, जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ मौके पर पहुंच गया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। महिला के बारे में पता करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed