{"_id":"659c62039726df710001877a","slug":"traders-said-first-give-the-shops-then-demolish-them-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-240272-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: व्यापारी बोले-पहले दुकानें दें, फिर तोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: व्यापारी बोले-पहले दुकानें दें, फिर तोड़ें
विज्ञापन
झांसी। तिलक मार्केट के व्यापारियों की नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि पहले दुकानें दी जाएं। फिर तोड़ी जाएं। साथ ही मार्केट की डिजाइन भी अच्छी बनाई जाए। बैठक के बाद सोमवार शाम को नगर आयुक्त ने मार्केट का दोबारा निरीक्षण किया।
इलाइट चौराहे पर स्थित 41 साल पुरानी तिलक मार्केट का नवीनीकरण होना है। मार्केट में 179 दुकानें बनी हुई हैं। नगर निगम प्रशासन ने तय किया है कि मार्केट को दो मंजिला बनाया जाएगा। मार्केट के ध्वस्तीकरण का कार्य व्यापारियों की सहमति से करना है। इसको लेकर सोमवार को नगर निगम में तिलक मार्केट के व्यापारियों के साथ बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा कि पहले उन्हें दुकानें दी जाएं। फिर दुकानों को तोड़ने का काम शुरू हो। मार्केट में दोपहिया वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था हो। मार्केट की डिजाइन आकर्षक हो। बैठक के बाद नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने शाम को तिलक मार्केट का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि मार्केट को भागों में तोड़ा जाएगा। पहले मार्केट के अंदर का कुछ हिस्सा तोड़कर व्यापारियों को वहां पर दुकानें दे दी जाएंगी। इसके बाद मुख्य मार्ग की दुकानों को तोड़ा जाएगा। इससे पहले व्यापारियों की सहमति ली जाएगी। मार्केट की डिजाइन भी आकर्षक बनवाई जाएगी।
शहर में बनेंगे दो नए वेंडिंग जोन
झांसी। नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता ने स्ट्रीट वेंडर्स के साथ बैठक की। बताया गया कि नगर निगम द्वारा बेतवा प्रखंड, महिला अस्पताल के पास दो नए वेंडिंग जोन बनवाए जाएंगे। वीरांगना नगर का वेंडिंग जोन बनाने का काम चल रहा है। यहां पर स्ट्रीट वेंडर्स को दुकानें दी जाएंगी। वहीं, मेडिकल कॉलेज गेट नंबर तीन के पास वेंडिंग जोन के संचालक द्वारा नगर निगम में पैसा जमा न करने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
निरस्त की जाएं निविदाएं
झांसी। वार्ड 53 के पार्षद लखन कुशवाहा ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षद ने कहा कि जिन ठेकेदारों ने 40 से 46 फीसदी तक न्यूनतम दरों पर टेंडर डाले हैं, उन निविदाओं की जांच कराई जाए। साथ ही निविदाएं निरस्त की जाएं। क्योंकि, इन दरों पर गुणवत्तापूर्ण काम नहीं होगा।