{"_id":"6ae25dfacfbc08f21a0c044f","slug":"tractor-trolley-loaded-with-straw-overturns-youth-dies-jhansi-news-c-11-jhs1004-906513-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, युवक की मौत
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, दो युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना थानांतर्गत गांव खजरा बुजुर्ग में बुधवार सुबह भूसे से भरा ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह हादसा गांव खजरा बुजुर्ग के दतिया तिराहे के पास का है। बताते हैं कि बिजौली के तालपुरा निवासी आशीष राजपूत (20 वर्ष) पुत्र शगुन अपने चचेरे भाई अरुण पुत्र आत्माराम और पड़ोसी अरुण पुत्र धर्मेंद्र के साथ ट्रैक्टर लेकर मूंगफली का भूसा लेने आया था। बुधवार की सुबह वह भूसा लेकर लौट रहे थे। रास्ते में दतिया तिराहा के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। संतुलन खोने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित सड़क किनारे बने करीब 10 फुट के गड्ढे में जा गिरी।
हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भूसा व ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मंगवाई। जब तक भूसा व ट्रैक्टर को हटाकर आशीष को निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामूली चोट होने की वजह से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। वहीं, आशीष की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया।