{"_id":"62700664a11c9345344104e1","slug":"tractor-trolley-full-of-devotees-going-to-ratangarh-to-pay-the-bell-overturned-18-jokes-including-the-head-jhansi-news-jhs219873722","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटा चढ़ाने रतनगढ़ जा रहे श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, प्रधान समेत 18 चुटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटा चढ़ाने रतनगढ़ जा रहे श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, प्रधान समेत 18 चुटहिल
विज्ञापन
झांसी। झांसी-मऊरानीपुर हाइवे पर बेतवा पुल एवं ओरछा तिगैला के बीच अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे प्रधान महिरवान समेत 18 श्रद्घालु चुटहिल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी श्रद्घालु रतनगढ़ मंदिर में प्रधानी चुनाव जीतने की मन्नत पूरी होने के बाद घंटा चढ़ाने जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक उल्दन थाना क्षेत्र के दरवटयाऊ के प्रधान महिरवान ने प्रधानी का चुनाव जीतने पर रतनगढ़ वाली माता के मंदिर पर 51 किलो वजनी घंटा चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। पिछले वर्ष चुनाव में वह जीत हासिल करने में कामयाब रहे। सोमवार को मंदिर में भंडारा समेत घंटा चढ़ाने का कार्यक्रम था। गांव के करीब 150 श्रद्घालु चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठकर रविवार रात मंदिर के लिए रवाना हुए। एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां लगी थीं। आगे ट्राली में करीब 25 ग्रामीण बैठे थे जबकि पीछे वाली ट्रॉली में सामान रखा था। ओरछा के बीच हाइवे पर अन्ना पशु अचानक लड़ते हुए हाइवे पर ट्रैक्टर के सामने आ गए। उनको बचाने के लिए चालक ने बाएं ओर गाड़ी मोड़ी लेकिन, वह इसे संभाल नहीं सका और ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्राली पलट जाने से उसमें सवार 18 लोग घायल हो गए। हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में वहां बरुआसागर एवं ओरछा पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। एसओ बरुआसागर के मुताबिक प्रधान समेत अन्य की हालत अब सामान्य है। मानसिंह एवं सुधा की हालत गंभीर है।
हादसे में यह लोग हुए घायल
हादसे में प्रधान महिरवान(54), जिया यादव (52), संतोषी (28), मंजू देवी (35), राम सेवक (50), राम सखी (45), ममता देवी (55), समित्रा यादव (65), उमादेवी (32), शीला यादव (50), जय प्रकाश (45), कांति देवी (45), रामकुमार (63), संतरा (65), मानसिंह (60), मनीराम (60), सुधा (40) एवं उमा भारती (32) घायल हो गए।