फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tractor Runs Over Three Youths on Bike; One Dead

Jhansi News: बाइक सवार तीन युवकों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत

Sat, 14 Mar 2026 03:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Tractor Runs Over Three Youths on Bike; One Dead
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के बामेर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों का इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। बामेर गांव निवासी सूरज (23) पुत्र कमलेश प्राइवेट काम करता था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम वह पड़ोसी प्रदीप और नीरज के साथ रक्सा बाजार खरीददारी करने गया था। खरीददारी के बाद तीनों ने कस्बे में खाना खाया और रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बामेर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर उन्हें कुचलता हुआ चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में सूरज के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि प्रदीप और नीरज भी घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां कुछ देर बाद सूरज ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सूरज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। रक्सा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed